ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा - पाठ्यक्रम एवं परीक्षा पैटर्न (2026-27) CET GRADUATION

ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा

नवीनतम परीक्षा स्कीम एवं विस्तृत पाठ्यक्रम (Latest Exam Scheme & Syllabus)

कुल प्रश्न
160
कुल अंक
200
समय अवधि
03:00 घंटे
नेगेटिव मार्किंग
1/3 अंक

परीक्षा की स्कीम (Exam Scheme)

क्र.सं. विषय / खंड विवरण कुल प्रश्न / अंक समय
1 भाषा ज्ञान (सामान्य हिन्दी, अंग्रेजी) 160 प्रश्न
200 अंक
03:00 घंटे
2 गणित
3 सामान्य ज्ञान
4 भूगोल और प्राकृतिक संसाधन
5 राजस्थान के संदर्भ में कृषि व आर्थिक विकास
6 राजस्थान का इतिहास और संस्कृति
7 बेसिक कम्प्यूटर

विस्तृत पाठ्यक्रम (Detailed Syllabus)

1. भाषा ज्ञान (अंक 50)

  • सामान्य हिन्दी (अंक 30): संधि एवं संधि विच्छेद, समास, उपसर्ग, प्रत्यय, पर्यायवाची, विलोम शब्द, शब्द-युग्म, वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द, शब्द शुद्धि, वाक्य शुद्धि, मुहावरे, लोकोक्तियाँ, पारिभाषिक शब्दावली।
  • अंग्रेजी (अंक 20): Questions based on Grammar (Sr. Secondary level), Paragraph-based Multiple Choice Questions.

2. गणित (अंक 30)

  • दशमलव एवं भिन्न, प्रतिशत, अनुपात-समानुपात, औसत, ब्याज, लाभ-हानि, छूट, परिमिति।
  • समय एवं दूरी, समय और कार्य, साझा, किश्तों में भुगतान, चक्रवृद्धि ब्याज, वृद्धि एवं हास दर।
  • बहुपद के गुणनखण्ड, महत्तम समापवर्त्य एवं लघुत्तम समापवर्त्य, दो चरों वाले रैखिक समीकरण।
  • केन्द्रीय प्रवृत्ति के माप, माध्य विचलन, चतुर्भुज, वृत्त, चाप, ज्यामितीय रचनाएँ।

3. सामान्य ज्ञान (अंक 20)

  • समसामयिक घटनाएँ (अंक 10): अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय व राज्य स्तर के प्रमुख मुद्दे, घटनाएँ, संगठन, संस्थाएँ एवं व्यक्तित्व।
  • सामान्य विज्ञान (अंक 10): दिन-प्रतिदिन के अनुभवों पर आधारित विज्ञान समझ, इलेक्ट्रॉनिक्स, दूर संचार, सैटेलाइट व अन्य समकालीन मुद्दे।

4. भूगोल और प्राकृतिक संसाधन (अंक 30)

  • संसार के व्यापक भौगोलिक क्षेत्र, महत्वपूर्ण स्थान, नदियाँ, पहाड़, महाद्वीप, पर्यावरण व वन्य जीवन, पारिस्थितिकी (इकोलोजी)।
  • राजस्थान का भौगोलिक परिदृश्य, मौसम, वनस्पति, मिट्टी, मानव संसाधन, जनसंख्या समस्याएँ, गरीबी, अकाल, सूखा, बढ़ता रेगिस्तान।
  • प्राकृतिक संसाधन: खनिज, खान, वन, भूमि, पानी, पशु संपदा, वन्य जीवन संरक्षण, ऊर्जा समस्याएँ व स्रोत।

5. राजस्थान के संदर्भ में कृषि व आर्थिक विकास (अंक 30)

  • राजस्थान की खाद्य व व्यावसायिक फसलें, कृषि आधारित उद्योग, वृहद सिंचाई, नदी घाटी परियोजनाएँ।
  • बंजर भूमि व सूखा क्षेत्र विकास, इंदिरा गांधी नहर परियोजना, उद्योगों का विकास।
  • लघु एवं ग्रामोद्योग, राजस्थानी हस्तकला, आदिवासी अर्थव्यवस्था, आर्थिक योजनाएँ, सहकारी आंदोलन।
  • संविधान के 73वें संशोधन के अनुरूप पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका।

6. राजस्थान का इतिहास और संस्कृति (अंक 30)

  • मध्यकालीन पृष्ठभूमि, सामाजिक-आर्थिक जीवन व संगठन।
  • स्वतंत्रता आंदोलन व राजनैतिक जागृति, राजनैतिक एकता।
  • बोलियाँ व साहित्य, संगीत, नृत्य व नाटक।
  • धार्मिक विश्वास, लोक परंपरा, संत, कवि, वीर पुरुष, लोक देवता व देवियाँ, हस्तकला।
  • मेले व त्यौहार, रीति-रिवाज, पोशाक, आभूषण (आदिवासी व जनजाति के संदर्भ में विशेष)।

7. बेसिक कम्प्यूटर (अंक 10)

  • Characteristics of Computers.
  • Computer Organization including RAM, ROM, File System, Input Devices, Computer Software.
  • Relationship between Hardware & Software, Operating System.
  • MS-Office (Exposure of Word, Excel/Spread Sheet, Power Point).

ओ.एम.आर. उत्तरपत्रक (OMR) और पाँचवा विकल्प निर्देश

  • प्रत्येक प्रश्न के 05 विकल्प (A, B, C, D, E) अंकित रहेंगे। अभ्यर्थी को नीले बॉल पेन से केवल एक सही गोले को गहरा करना होगा।
  • यदि अभ्यर्थी प्रश्न हल नहीं करना चाहता है, तो उसे अनिवार्य रूप से पाँचवा विकल्प (E) भरना होगा।
  • यदि कोई भी गोला (पाँचों में से) गहरा नहीं किया जाता है, तो ऐसे प्रत्येक अनुत्तरित प्रश्न के लिए 1/3 अंक काट लिए जाएंगे।
  • पेपर समाप्त होने के बाद प्रत्येक प्रश्न का एक गोला भरने की पुष्टि हेतु 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
  • यदि 10% से अधिक प्रश्नों में कोई भी गोला नहीं भरा गया, तो अभ्यर्थी को अयोग्य (Disqualify) घोषित कर दिया जाएगा।
  • परीक्षा के अंतिम परिणाम आने तक ओएमआर शीट की कार्बन प्रति सुरक्षित रखनी होगी।