राजस्थान प्रयोगशाला परिचायक (Lab Attendant) परीक्षा तिथि एवं पाठ्यक्रम 2027
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के द्वारा प्रयोगशाला परिचायक (Lab Attendant) भर्ती के लिए परीक्षा तिथि और आधिकारिक पाठ्यक्रम जारी कर दिया गया है। जो अभ्यर्थी इस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, वे यहाँ से परीक्षा तिथि और विषय-वार पाठ्यक्रम की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
📌 परीक्षा तिथि अपडेट
- परीक्षा माह: आरएसएसबी के अध्यक्ष आलोक राज के अनुसार, प्रयोगशाला परिचायक की परीक्षा अब 25 जनवरी 2027 में आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है।
📋 परीक्षा की स्कीम (Exam Pattern)
- प्रश्न पत्र का प्रकार: वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type)
- कुल प्रश्न: 120 प्रश्न
- कुल अंक: 200 अंक
- परीक्षा की अवधि: 2 घंटे
- नकारात्मक अंकन (Negative Marking): प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।
- विशेष निर्देश (ओ.एम.आर. उत्तरपत्रक): प्रत्येक प्रश्न के 5 विकल्प (A, B, C, D, E) होंगे। यदि अभ्यर्थी किसी प्रश्न को हल नहीं करना चाहता है, तो उसे पाँचवा विकल्प (E) भरना अनिवार्य होगा। 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों के गोले खाली छोड़ने पर अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
📚 विस्तृत पाठ्यक्रम (Detailed Syllabus)
1. सामान्य हिन्दी (20 प्रश्न - 20 अंक)
- संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया एवं विशेषण, तत्सम-तद्भव, देशज एवं विदेशी शब्द।
- संधि (अर्थ, प्रकार एवं संधि-विच्छेद), उपसर्ग एवं प्रत्यय, पर्यायवाची एवं विलोम शब्द।
- वाक्यांश के लिए एक शब्द, शब्द-शुद्धि, वाक्य-शुद्धि (वर्तनी संबंधी अशुद्धि को छोड़कर वाक्य से संबंधित अशुद्धियाँ)।
- काल के प्रकार (भेद), मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ।
- अंग्रेजी के पारिभाषिक (तकनीकी) शब्दों के समानार्थक हिन्दी शब्द।
- कार्यालयी पत्रों से संबंधित ज्ञान (यथा- कार्यालय पत्र, कार्यालय आदेश, अधिसूचना, विज्ञप्ति, ज्ञापन, परिपत्र, निविदा एवं अर्द्धशासकीय पत्र इत्यादि)।
2. सामान्य अंग्रेजी / General English (15 प्रश्न - 15 अंक)
- Tenses / Sequence of Tenses, Voice: Active and Passive, Narration: Direct and Indirect.
- Transformation of Sentences: Assertive to Negative, Interrogative, Exclamatory and Vice-Versa.
- Correction of sentences, words wrongly used, use of articles and determiners, prepositions, punctuation.
- Translations of Simple Sentences from Hindi to English and Vice-Versa.
- Glossary of official and technical terms (with their Hindi versions).
3. सामान्य ज्ञान (70 प्रश्न)
- राजस्थान का भूगोल (20 प्रश्न): राजस्थान की स्थिति, विस्तार, भौतिक स्वरूप एवं भौतिक विभाजन, मृदा, प्राकृतिक वनस्पतियां व वन संरक्षण, जलवायु, जल संसाधन, अपवाह तंत्र व झीलें, प्रमुख सिंचाई परियोजनाएँ, जनसंख्या (आकार, वृद्धि, वितरण, घनत्व, लिंगानुपात एवं साक्षरता), राजस्थान का परिवहन व राज्य मार्ग, आपदा प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन इत्यादि।
- राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति (20 प्रश्न): ऐतिहासिक घटनाएँ, स्वतंत्रता आन्दोलन, एकीकरण, महत्वपूर्ण व्यक्तित्व, भाषा एवं साहित्य, संस्कृति एवं सामाजिक जीवन, वेशभूषा, वाद्य यंत्र, लोक देवता, लोक साहित्य, बोलियाँ, मेले और त्यौहार, आभूषण, लोक कलाएँ, वास्तुकला, लोक संगीत, नृत्य, रंगमंच, पर्यटन स्थल व स्मारक, ऐतिहासिक व सांस्कृतिक दृष्टि से राजस्थान की हस्तियाँ इत्यादि।
- भारतीय संविधान एवं राजस्थान राज्य में राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था (10 प्रश्न): संविधान का परिचय एवं आधारभूत लक्षण, राजस्थान राज्य शासन एवं राजनीति (राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल, विधानसभा तथा न्यायपालिका), राज्य का प्रशासनिक ढांचा (मुख्य सचिव, जिला प्रशासन- सामान्य प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन), जिला स्तर पर न्यायिक ढांचा, सूचना का अधिकार अधिनियम इत्यादि।
- सामान्य विज्ञान (05 प्रश्न): भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन, धातु, अधातु एवं प्रमुख यौगिक, प्रकाश का परावर्तन एवं नियम, आनुवांशिकी से संबंधित सामान्य शब्दावली, मानव शरीर संरचना, अंग तंत्र, प्रमुख मानव रोग (कारक एवं निदान), अपशिष्ट प्रबंधन।
- प्रमुख सम-सामयिक घटनाएँ - भारत एवं राजस्थान (10 प्रश्न): खेल, राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक, भौगोलिक, सांस्कृतिक, पारिस्थितिकी संबंधी एवं तकनीकी क्षेत्र से संबंधित मुद्दे इत्यादि। राजस्थान राज्य एवं राष्ट्रीय मुद्दे, प्रसिद्ध व्यक्तित्व, राजस्थान राज्य एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं नीति इत्यादि।
- बेसिक कम्प्यूटर (05 प्रश्न): कंप्यूटर सिस्टम का अवलोकन, हार्डवेयर डिवाइस, सॉफ्टवेयर (ऑपरेटिंग सिस्टम और एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर) इत्यादि। कार्यालय अनुप्रयोगों का अवलोकन (एमएस वर्ड, एमएस एक्सल, एमएस पॉवर पॉईंट, इंटरनेट, ईमेल) इत्यादि।
4. सामान्य गणित (15 प्रश्न - 15 अंक)
- महत्तम समापवर्तक एवं लघुत्तम समापवर्त्य (HCF & LCM), औसत (Average), लाभ-हानि (Profit-Loss), प्रतिशतता (Percentage), साधारण एवं चक्रवृद्ध ब्याज (Simple & Compound Interest).
- अनुपात-समानुपात (Ratio-Proportion), साझा (Partnership), समय एवं कार्य (Time & Work), समय, चाल एवं दूरी (Time, Speed & Distance), आँकड़ों का चित्रों द्वारा निरूपण इत्यादि।