Rajasthan CET Graduation Level Syllabus 2026

Rajasthan CET Graduation Level Syllabus 2026

WWW.JOBROZ24.COM

Short Information: Rajasthan Staff Selection Board (RSMSSB) has released the official exam scheme and detailed syllabus for the Common Eligibility Test (CET) Graduation Level 2026. Candidates who want to appear in graduation-level posts can check the detailed subject-wise syllabus below.

परीक्षा की स्कीम (Exam Scheme)

विषय विवरण प्रश्नों की संख्या कुल अंक समय
भारत और राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परंपरा, भूगोल, भारतीय राजनीतिक व्यवस्था, अर्थव्यवस्था, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, तार्किक विवेचन एवं गणित, समसामयिक घटनाएं, जन स्वास्थ्य, कंप्यूटर, सामान्य हिन्दी एवं अंग्रेजी 150 300 03:00 घण्टे
महत्वपूर्ण निर्देश:
  • सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे तथा सभी प्रश्नों के अंक समान होंगे।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 भाग नकारात्मक अंकन (Negative Marking) किया जायेगा।

पाठ्यक्रम विवरण (Detailed Syllabus)

1. भारत और राजस्थान का इतिहास (भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन के विशेष सन्दर्भ सहित)

  • भारतीय इतिहास की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, 19वीं एवं 20वीं शताब्दी में सामाजिक एवं धार्मिक सुधार आंदोलन।
  • भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन विभिन्न चरण, प्रमुख घटनाएं, देश के विभिन्न क्षेत्रों के स्वतंत्रता सेनानी एवं उनका योगदान।
  • 1857 की क्रान्ति में राजस्थान का योगदान, राजस्थान में जनजाति व किसान आंदोलन, राजनीतिक जनजાગरण एवं प्रजामण्डल आंदोलन।
  • स्वातंत्र्योत्तर राष्ट्र निर्माण एवं नेहरू युग: राष्ट्रीय एकीकरण एवं राज्यों का पुनर्गठन; सांस्थानिक निर्माण और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का विकास, राजस्थान का एकीकरण।

2. राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परंपरा और विरासत

  • राजस्थान की प्राचीन सभ्यताएं एवं पुरातात्विक स्थल: कालीबंगा, आहड़, गणेश्वर, बालाथल और बैराठ इत्यादि।
  • राजस्थान के इतिहास की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, प्रमुख शासक, उनकी प्रशासनिक व राजस्व व्यवस्था।
  • स्थापत्य कला की प्रमुख विशेषताएं - किले एवं स्मारक, कलाएं, चित्रकलाएं और हस्तशिल्प।
  • राजस्थानी साहित्य की महत्त्वपूर्ण कृतियां एवं क्षेत्रीय बोलियां, मेले, त्योहार, लोक संगीत एवं लोक नृत्य।
  • राजस्थानी संस्कृति, परंपरा एवं विरासत, राजस्थान के धार्मिक आंदोलन, संत एवं लोक देवता, महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल।

3. भारत का भूगोल

  • भौतिक स्वरूप: पर्वत, पठार, मरुस्थल एवं मैदान; जलवायु एवं मानसून तंत्र।
  • प्रमुख नदियां, बांध, झीलें एवं सागर; वन्य जीव एवं अभयारण्य।
  • प्रमुख फसलें (गेहूं, चावल, कपास, गन्ना, चाय, कॉफी इत्यादि), प्रमुख खनिज (लौह अयस्क, मैंगनीज, बॉक्साइट, अभ्रक)।
  • ऊर्जा संसाधन (परम्परागत एवं गैर-परम्परागत), प्रमुख उद्योग एवं औद्योगिक प्रदेश।
  • राष्ट्रीय राजमार्ग, परिवहन के साधन एवं व्यापार; जनसंख्या वृद्धि, घनत्व, साक्षरता व लिंगानुपात; आपदा प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन।

4. राजस्थान का भूगोल

  • भूगर्भिक संरचना एवं भू-आकृतिक प्रदेश; जलवायु दशाएं एवं प्रदेश; अपवाह तंत्र, झीलें, तालाब, बांध एवं जल संरक्षण विधियां।
  • प्राकृतिक वनस्पति, वन्य जीव एवं अभयारण्य, मृदाएं, रबी एवं खरीफ की प्रमुख फसलें।
  • जनसंख्या (वितरण, वृद्धि, घनत्व, साक्षरता, लिंगानुपात एवं नगरीकरण), प्रमुख जनजातियां।
  • धात्विक एवं अधात्विक खनिज पदार्थ, ऊर्जा संसाधन (नवीकरणीय एवं अनवीकरणीय), पर्यटन, यातायात साधन (राष्ट्रीय राजमार्ग, रेल एवं वायु)।

5. राजस्थान के विशेष संदर्भ में भारतीय राजनीतिक व्यवस्था

  • संविधान सभा, संविधान निर्माण में डॉ. बी. आर. अम्बेड़कर की भूमिका, भारतीय संविधान की प्रकृति एवं विशेषताएं।
  • प्रस्तावना, मौलिक अधिकार, नीति निदेशक सिद्धान्त, संघीय ढांचा, संवैधानिक संशोधन, आपातकालीन प्रावधान, जनहित याचिका।
  • राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मंत्रिपरिषद, संसद, उच्चतम न्यायालय; राष्ट्रीय स्तर की संस्थाएं व आयोग (निर्वाचन आयोग, केग, वित्त आयोग, लोकपाल, मानवाधिकार आयोग, नीति आयोग, सूचना आयोग)।
  • राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था (राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधानसभा, उच्च न्यायालय, RPSC, जिला प्रशासन, लोकायुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग, वित्त आयोग, सूचना आयोग, स्थानीय स्वायत्त शासन एवं पंचायती राज)।

6. भारत की अर्थव्यवस्था

  • बजट निर्माण, बैंकिंग, लोक-वित्त, वस्तु एवं सेवा कर (GST), राष्ट्रीय आय, संवृद्धि एवं विकास का आधारभूत ज्ञान।
  • राजकोषीय एवं मौद्रिक नीतियां, सब्सिडी, लोक वितरण प्रणाली, ई-कॉमर्स।
  • अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्र (कृषि, उद्योग, सेवा एवं व्यापार), हरित क्रांति, श्वेत क्रांति एवं नीली क्रांति।
  • पंचवर्षीय योजनाएं एवं नियोजन प्रणाली, प्रमुख आर्थिक समस्याएं व सरकार की पहल, आर्थिक सुधार और उदारीकरण।

7. राजस्थान की अर्थव्यवस्था

  • राजस्थान की खाद्य एवं व्यावसायिक फसलें, सिंचाई व नदी घाटी परियोजनाएं, बंजर भूमि व सूखाग्रस्त क्षेत्र विकास परियोजनाएं।
  • उद्योगों का विकास (कृषि, खनिज आधारित, लघु, कुटीर व ग्रामोद्योग), निर्यात सामग्री, राजस्थानी हस्तकला।
  • गरीबी एवं बेरोजगारी (अवधारणा, प्रकार, कारण, निदान व फ्लेगशिप योजनाएं), सामाजिक न्याय व अधिकारिता (कमजोर वर्गों हेतु प्रावधान)।
  • कल्याणकारी योजनाएं व अधिनियम, विकास संस्थाएं, सहकारी आंदोलन, पंचायती राज संस्थाओं की ग्रामीण विकास में भूमिका।
  • MGNREGA, विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) (VB-GRAMG)।

8. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

  • भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन, अम्ल, क्षार एवं लवण, विद्युत धारा, ऊष्मा, कार्य एवं ऊर्जा।
  • आहार एवं पोषण, रक्त समूह एवं Rh कारक, स्वास्थ्य देखभाल (संक्रामक, असंक्रामक व प्रसवजन्य रोग)।
  • पर्यावरणीय व पारिस्थितिकी परिवर्तन व इनके प्रभाव, जैव-विविधता, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण व संधारणीय विकास।
  • जन्तुओं व पादपों का आर्थिक महत्व, कृषि-विज्ञान, उद्यान-विज्ञान, वानिकी एवं पशुपालन।
  • सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी, रक्षा प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी एवं उपग्रह (राजस्थान के विशेष संदर्भ में)।

9. तार्किक विवेचन एवं गणित (Reasoning & Math)

  • रक्त संबंध, संख्या श्रेणी, अक्षर श्रेणी, घड़ी, कैलेण्डर, मानसिक योग्यता एवं विश्लेषणात्मक योग्यता।
  • पूर्णसंख्याओं का वर्ग, वर्गमूल, घनमूल, गुणनखंड, द्विघात समीकरण, लघुगणक।
  • लसप-मसप, औसत, लाभ-हानि, प्रतिशत, साधारण व चक्रवृधि ब्याज, अनुपात-समानुपात, समय-चाल-दूरी, कार्य-समय।
  • रेखाएं, कोण, त्रिभुज की सर्वांगसमता, त्रिभुज, वृत्त, आयत, गोले और बेलन का क्षेत्रफल व आयतन, त्रिकोणमितीय अनुपात, ऊंचाई-दूरी।
  • केंद्रीय प्रवृत्ति के माप (माध्य, माध्यिका, बहुलक), आंकड़ों का चित्रों द्वारा निरूपण।

10. समसामयिक घटनाएं एवं नागरिक कर्तव्य (Current Affairs)

  • राज्य, राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख समसामयिक घटनाएं (राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, खेल-कूद आदि)।
  • प्रसिद्ध व्यक्तित्व, राजस्थान राज्य एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं नीतियां।
  • नागरिक कर्तव्य: मूल कर्तव्य एवं नैतिक मूल्य।
  • राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भती में अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम, 2022 के मुख्य प्रावधान।

11. जन स्वास्थ्य (Public Health)

  • प्राथमिक चिकित्सा (First aid) की बुनियादी बातें, कार्डियोपल्मोनरी पुनर्जीवन (CPR)।
  • नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के प्रकार और उनसे बचाव के उपाय।
  • युवाओं की शारीरिक और मानसिक फिटनेस, सोशल मीडिया की लत से संबंधित स्वास्थ्य जोखिम एवं निवारक उपाय।

12. कंप्यूटर की जानकारी (Computer Knowledge)

  • कंप्यूटर की विशेषताएं और उपयोग, ऑपरेटिंग सिस्टम, इंटरनेट और ई-मेल।
  • मेमोरी (RAM, ROM), फाइल सिस्टम, इनपुट और आउटपुट डिवाइस सहित कंप्यूटर संगठन।
  • एमएस ऑफिस (Word, Excel / Spreadsheet, PowerPoint), साइबर सिक्योरिटी, ई-सर्विसेज, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)।

13. General English

  • Articles, Determiners, Tenses, Active & Passive Voice, Direct & Indirect Narration, Prepositions.
  • Translation of Ordinary/Common English sentences into Hindi and vice-versa.
  • Synonyms and Antonyms, Comprehension of a given passage, Glossary of official/technical terms.
  • Letter writing (Official, Demi-official, Informal - objective structure), Idioms & Phrases, One Word Substitution.

14. सामान्य हिन्दी

  • संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रिया विशेषण, कारक, अव्यय, संधि और संधि विच्छेद, समास, उपसर्ग एवं प्रत्यय।
  • विलोम शब्द, पर्यायवाची एवं अनेकार्थक शब्द, विराम चिह्न, पारिभाषिक शब्दावली, शब्द शुद्धि व वाक्य शुद्धि।
  • वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द, मुहावरे एवं लोकोक्तियां, राजभाषा हिन्दी संवैधानिक स्थिति।
  • कार्यालयीय पत्र (आदेश, परिपत्र, अधिसूचना, अर्धशासकीय पत्र, निविदा, प्रेस विज्ञप्ति)।