Rajasthan Power Sector (RVPN / RVUNL / JVVNL / AVVNL / JdVVNL)
Junior Assistant / Commercial Assistant-II Exam Pattern 2026
WWW.JOBROZ24.COM
Short Information: Rajasthan Power Sector Companies (RVPN, RVUNL, JVVNL, AVVNL, JdVVNL) have announced the recruitment process and exam pattern for Junior Assistant / Commercial Assistant-II Recruitment 2026. Candidates can check the complete selection process, exam scheme, and syllabus details below.
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
यह परीक्षा मुख्य रूप से दो चरणों (Phase-I और Phase-II) में आयोजित की जाएगी:
- Phase-I: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) - यह दो भागों (Stage-1 Pre और Stage-2 Main) में बंटी होगी।
- Phase-II: टाइपिंग टेस्ट (Type Writing Test) - कंप्यूटर पर हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग एवं दक्षता परीक्षण (Efficiency Test)।
🔍 Phase-I: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की विस्तृत जानकारी
- Stage-1 (Pre-Examination): यह केवल अभ्यर्थियों की छंटनी (Screening) के लिए है। इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी और इसके अंक अंतिम मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे। रिक्तियों के लगभग 10 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए पास किया जाएगा।
- Stage-2 (Main-Examination): इस परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग होगी। अंतिम चयन सूची (मेरिट) में इस परीक्षा के अंकों को 40% वेटेज (Weightage) दिया जाएगा।
- द्विभाषी प्रश्न पत्र: "हिंदी" और "अंग्रेजी" भाषा वाले भाग को छोड़कर शेष पूरा प्रश्न पत्र द्विभाषी (हिंदी और अंग्रेजी दोनों) होगा।
- न्यूनतम उत्तीर्णांक: अनारक्षित (UR) वर्ग को न्यूनतम 30% और आरक्षित वर्गों (SC/ST/BC/MBC/EWS/PwBD/Ex-SM) को न्यूनतम 20% अंक लाना अनिवार्य है।
परीक्षा की स्कीम व अंक विभाजन (Exam Scheme - 2026)
| परीक्षा का नाम / विषय विवरण | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | अवधि |
|---|---|---|---|
| (i) तार्किक एवं मानसिक क्षमता (Logical & Mental Ability) | 20 | 20 | कुल अवधि 120 मिनट (भाग A और B के लिए अलग-अलग 60 मिनट) |
| (ii) सामान्य ज्ञान (GK) और दैनिक विज्ञान • राजस्थान से संबंधित सामान्य ज्ञान • विश्व, भारत और दैनिक विज्ञान से संबंधित सामान्य ज्ञान |
45 15 |
90 30 |
|
| (iii) सामान्य हिंदी (General Hindi) | 20 | 20 | |
| (iv) सामान्य अंग्रेजी (General English) | 20 | 20 | |
| (v) गणित (Mathematics) | 20 | 20 | |
| कुल योग (Phase-I) | 140 | 200 | 120 मिनट |
⚠️ परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश:
- टेस्ट पेपर का भाग B/चरण-I बिना कोई खंड/उप-खंड बनाए "ऑम्नबस (OMNIBUS)" होगा।
- भाग A और भाग B दोनों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित है। अभ्यर्थी संबंधित भाग के लिए आंटित 60 मिनट में किसी भी प्रश्न को हल कर सकते हैं। भाग A को हल करते समय अभ्यर्थी भाग B से किसी भी प्रश्न को हल नहीं कर पाएंगे और इसके विपरीत भी।
- सभी प्रश्नों में बहुविकल्पीय विकल्प होंगे। एक प्रश्न के पाँच उत्तरों में से केवल एक ही सही उत्तर होगा।
- नेगेटिव मार्किंग: प्री (Pre) एग्जाम में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी, लेकिन मेंस (Main) एग्जाम में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 (25%) भाग जुमाने के रूप में काटा जाएगा।
⌨️ Phase-II: टाइपिंग टेस्ट (Type Writing Test) विवरण
मेन परीक्षा (Phase-I) के बाद रिक्तियों के लगभग 3 गुना अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम मेरिट में इस चरण को 60% वेटेज दिया जाएगा।
| टाइपिंग टेस्ट का प्रकार | परीक्षण | समय | अंक |
|---|---|---|---|
| हिंदी टाइपिंग (कंप्यूटर पर) | स्पीड टेस्ट (Speed Test) | 10 मिनट | 25 |
| दक्षता परीक्षण (Efficiency Test) | 10 मिनट | 25 | |
| अंग्रेजी टाइपिंग (कंप्यूटर पर) | स्पीड टेस्ट (Speed Test) | 10 मिनट | 25 |
| दक्षता परीक्षण (Efficiency Test) | 10 मिनट | 25 |
नोट: दिव्यांग (PwBD) श्रेणी के उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट से छूट होगी; उन्हें Phase-I की मेन परीक्षा में प्राप्त अंकों के औसत के आधार पर अंक दिए जाएंगे।